बुढ़ापे तक स्वस्थ और निरोग रहने का सबसे आसान तरीका health tips

बुढ़ापे तक स्वस्थ और निरोग रहने का सबसे आसान तरीका health tips.

बुढ़ापे तक स्वस्थ और निरोग रहने का सबसे आसान तरीका health tips

Create by : dalchandra ahirwar

Whatsapp group: Join now


 जब सेहत की बात आती है तो यहां कोई अपनी सेहत पर अच्छे से ध्यान नहीं रख रहा हैं।इस दौड़ भाग भरी जिंदगी में हम अपने सेहत का ख्याल रखना तक भूल गए हैं जिस तरह से हमारी मंजिल को पाने के लिए कुछ नियम होते हैं वैसे ही सेहत के भी कुछ नियम होते हैं, जिसे फॉलो करने से ना हमारी लाइफ सुरक्षित रहेगी बल्कि हमारा परिवार भी सुरक्षित रहेगा और हां अपनी जीवन को आप अच्छे से जीते हैं तो आज हम इसी विषय के बारे में बात करेंगे और कुछ ऐसे नियम बताएंगे जो आपको अपने जीवन में जरूर अपनाना चाहिए।  आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो हमें फॉलो और कमेंट जरूर करें


1:- खाने में हमेशा सेंधा नमक का इस्तेमाल करें

 हमारे भोजन में या खाने में हमेशा सेंधा नमक का ही इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि सेंधा नमक जिसे पिंक हिमालयन साल्ट भी कहा जाता है। यह बॉडी में व्हाइट साल्ट की तरह वॉटर रिटेंशन और ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम नहीं करता हैं। इसलिए इसे खाने से आपकी सेहत पर ज्यादा बुरा असर नहीं पड़ता और आप स्वस्थ रहते हैं।


 2:- दिन में 3 से 4 लीटर पानी जरूर पिए 


हम रोज़मर्रा की भागदौड़ में कई बार सबसे ज़रूरी चीज़ — "पानी" पीना भूल जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सिर्फ पानी पीने की आदत आपकी सेहत को कई बीमारियों से बचा सकती है? जी हाँ, अगर आप रोज़ 3 से 4 लीटर पानी पीते हैं, तो इससे न सिर्फ आपकी त्वचा निखरी रहती है, बल्कि पाचन, वजन कंट्रोल और एनर्जी लेवल भी बेहतर बना रहता है।


क्यों ज़रूरी है इतना पानी पीना?

हमारा शरीर लगभग 60% पानी से बना होता है। शरीर का तापमान कंट्रोल करने, टॉक्सिन्स बाहर निकालने और कोशिकाओं तक पोषण पहुंचाने के लिए पानी बेहद ज़रूरी है। अगर आप पर्याप्त पानी नहीं पीते, तो थकान, सिरदर्द, चक्कर आना और कब्ज जैसी समस्याएं हो सकती हैं।


 3 :- रोज सुबह उठकर एक गिलास गुनगुना पानी पिए


हम सबकी सुबह चाय या मोबाइल स्क्रॉल करते हुए शुरू होती है, लेकिन अगर आप अपनी सेहत को थोड़ा समय देना चाहते हैं, तो एक सिंपल आदत अपनाइए — सुबह उठते ही एक गिलास गुनगुना पानी पीजिए।


 

  • सुबह एक गिलास पानी पीने से हमारे शरीर में क्या फायदा होता है देखिए 


1. शरीर के टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं:

 जो रात भर की गंदगी होती है वह अच्छे से सुबह पानी पीने से साफ होती हैं, और रातभर का डिटॉक्स प्रोसेस सुबह पानी पीने से पूरा होता है। गुनगुना पानी शरीर की सफाई में मदद करता है।


2. पाचन तंत्र होता है एक्टिव:

खाली पेट हल्का गर्म पानी पीने से मेटाबॉलिज्म तेज़ होता है और पेट भी साफ़ रहता है।


3. त्वचा चमकदार बनती है:

डिहाइड्रेशन से स्किन बेजान दिखती है। ये आदत आपकी स्किन को अंदर से हाइड्रेट रखती है।


4. वजन घटाने में मददगार:

गुनगुना पानी फैट ब्रेकडाउन में मदद करता है और भूख को कंट्रोल करने में भी सहायक है।


 4 :- खाने में करें रंग बिरंगी सब्जियों और दालों  का सेवन करें -

हमें रोज अपने भोजन में हरी और पते दार  सब्जियों का इस्तेमाल करना चाहिए। इस रंग के फल और सब्जियों को खाने से सूजन कंट्रोल रहती है। इस रंग के फूड का सेवन करने से मानसिक सेहत दुरुस्त रहती है। मूड स्विंग और एंग्जायटी को कंट्रोल करने में ये फल और सब्जियां फायदा पहुंचाते हैं।


रंगीन खाद्य पदार्थ, जो आम तौर पर फल और सब्जियाँ होते हैं, उनमें बहुत से विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जिनकी हमें ज़रूरत होती है - और कैलोरी बहुत कम होती है । अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के साथ-साथ, सब्जियों और फलों में मौजूद पोषक तत्व कैंसर, हृदय रोग, दृष्टि हानि, उच्च रक्तचाप और अन्य बीमारियों से बचाने के लिए मिलकर काम करते हैं।


5 :- रोज सुबह उठ कर व्यायाम करें 

अपने चयापचय को गति दें: सुबह व्यायाम करने से आपका चयापचय तेज हो सकता है, जिससे पूरे दिन कैलोरी बर्न करने में वृद्धि होती है। यह स्वास्थ्य-केंद्रित माहौल बना सकता है, जिससे अक्सर स्वस्थ भोजन और जीवनशैली के विकल्प अपनाने में मदद मिलती है।


 इसे भी पढ़ें 

 किडनी को स्वस्थ रखने के लिए अचूक उपाय

 ध्यान योग बात 

 यह जानकारी आपकी सेहत के लिए है इसे डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही करें अन्यथा इस ऐसे ही इस्तेमाल न करें और यदि यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कमेंट जरुर करें और ऐसे ही इंपॉर्टेंट पोस्ट पढ़ने के लिए इस ब्लॉक को लाइक जरुर करें