बिना जिम जाए बॉडी बनाने के 5 टिप्स आसान तरीके

 बिना जिम जाए बॉडी बनाने के 5 टिप्स आसान तरीके?


बिना जिम जाए बॉडी बनाने के 5 टिप्स आसान तरीके

Created by: dalchandra ahirwar
व्हाट्सप्प group: join now

सुबह-सुबह जिम में जाकर मेहनत करना, लेकिन फिर भी मनचाहा परिणाम न मिलना। ये प्रॉब्लम केवल आपकी नहीं, ऐसे तमाम लड़के हैं,जो इस परेशानी से गुजर रहे हैं। यह सवाल हर लड़के के मन में गुजर रहा हैं। कि मेरी बॉडी क्यों नहीं बन रही हैं।

अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा ही है तो आप सोच रहे होंगे, आखिर रिजल्ट क्यों नहीं मिल रहा। जिम में घंटो गुजारने के बाद भी मसल्स (Muscle Gain) नहीं बन रहीं। कुछ लड़के तो यही सोचकर परेशान होने लगते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।

 अगर आपके साथ भी यह है हो रहा है,तो आज मैं आपको कुछ ऐसे पांच टिप्स के बारे में बताऊंगा जिसे करने से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे और आपकी जो मसल्स  बॉडी  धीरे-धीरे बनने स्टार्ट हो जाएगी और आपको यह परिणाम कुछ ही हफ्तों में नहीं बल्कि एक-दो महीने के बाद दिखाना प्रारंभ हो जाएंगे तो आईए जानते हैं इन टिप्स के बारे में 



जिम के अलावा भी आप घर पर कुछ एक्टिविटी करके और कुछ बातों का ध्यान रखकर फिटनेस हासिल कर सकते हैं। आज मैं आपको इस आर्टिकल के जरिये बताऊंगा कि घर पर वर्कआउट करने के बाद आप किन बातों का ध्यान रखकर फिट रह सकते हैं।


1. पर्याप्त कैलोरी का सेवन करें (Consume Enough Calories)

बिना जिम जाए बॉडी बनाने के 5 टिप्स आसान तरीके
पर्याप्त कैलोरी का सेवन करें (Consume Enough Calories)




मसल्स गेन करने के लिए फिजिकल एक्टिविटी के अलावा पर्याप्त कैलोरी लेना जरूरी है। एक्सपर्ट का कहना है, जब आप सही से खाना नहीं खाते तो आपके मेटाबॉलिज्म पर असर पड़ता है। इसलिए आप हैवी न खाकर, हर 3 घंटे में कुछ न कुछ हल्का खाएं। आप किसी ट्रेनर से भी अपनी बॉडी के अनुसार कैलोरी सरप्लस डाइट प्लान बनवा सकते हैं और उसे फॉलो करें। 



2. गहरी नींद जरूरी (Deep Sleep Is Important)

गहरी नींद जरूरी (Deep Sleep Is Important)

 अच्छी गहरी नींद ले 



अधूरी नींद या कम नींद आपकी सेहत पर असर डालती है। आप जब भी कोई फिजिकल एक्टिविटी (रनिंग या वॉक) करते हैं, तो उससे मसल्स ब्रेक होती हैं। इसके बाद आपकी बॉडी रिकवरी मोड में चली जाती है।

मेहनत के बाद गहरी नींद आने से मसल्स की रिकवरी में और तेज आती है। नींद के मुकाबले कोई भी रिकवरी ऑप्शन नहीं है। नींद में मसल्स रिकवरी से अगले दिन आप फ्रेश महसूस करते हैं।


3. पर्याप्त प्रोटीन लें (Take Enough Protein)

पर्याप्त प्रोटीन ले
 पर्याप्त मात्रा में बॉडी को प्रोटीन में 



आप फिटनेस के लिए जॉगिंग या रनिंग करते हैं, तो प्रोटीन इंटेक पर भी ध्यान देना जरूरी है। दरअसल, किसी भी वर्कआउट के दौरान आपकी मसल्स अमीनो एसिड के प्रति अधिक संवेदनशील हो जाती हैं और प्रोटीन संश्लेषण (Protein Synthesis) की प्रक्रिया शुरू कर देती हैं।

इसके लिए आपको प्रोटीन युक्त भोजन या प्रोटीन शेक के जरिये अमीनो एसिड लेना चाहिए। यदि आप प्रोटीन नहीं लेंगे तो शरीर नई मसल्स को बनाने के लिए पुराने मसल्स टिश्यूज को ब्रेक करना शुरू कर देगा। 

इसलिए कहते हैं कि किसी भी फिजिकल एक्टिविटी के बाद कम से कम 20 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी होता है। 


4. डाइट प्लान बनाए (Plan Your Meals)

डायट प्लान बनाएं
 अपना डायट प्लान बनाएं



हेल्दी बॉडी पहले किचिन (kitchen) में बनती है, फिर जिम (Gym) में। लेकिन यदि आप जिम नहीं भी जाते हैं, तो आपको कुछ डाइट फॉलो करनी चाहिए। लंच से पहले और बाद में ऐसा स्नैक्स लें, जिसमें कार्ब्स और प्रोटीन दोनों शामिल हों।

मसल्स की ग्रोथ और रिकवरी के लिए प्रोटीन और कार्ब्स की जरूरत होती है। इसलिए अपने लिए किसी एक्सपर्ट की मदद ले कर बैलेंस डाइट प्लान तैयार करें कर सकते हैं । इस डाइट में कार्ब, प्रोटीन और फैट आपके शरीर की जरूरत के हिसाब से हो।


5. पर्याप्त पानी पिएं (Drink Enough Water)

पर्याप्त मात्रा में पानी पिए
 पर्याप्त मात्रा में पानी पिए 

 इसे भी पढ़ें 


हर फिटनेस गोल में पर्याप्त पानी बहुत जरूरी होता है। आप फिटनेस के लिए रनिंग करें या वॉक, स्वेटिंग तो होती ही है। शरीर से पानी, पसीने और यूरिन के रूप में बाहर निकलता जाता है। इसलिए पानी की कमी को पूरा करने के लिए आपको पर्याप्त पानी पीना चाहिए।

पानी से बॉडी हाइड्रेट रहती है और मसल्स रिकवरी में भी मदद मिलती है। रोजाना कम से कम 10-12 गिलास पानी जरूर पिएं।


निष्कर्ष (Conclusion):

 फिजिकल एक्टिविटी के अलावा सही तरीके से रेस्ट करें और शरीर को जरूरत के मुताबिक मिनरल्स और विटामिन दें। यदि भोजन से इनकी कमी पूरी नहीं हो रही है तो इस लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।