तनाव स्ट्रेस से छुटकारा पाने के प्राकृतिक तरीके जाने कौन से हैं?
![]() |
| तनाव से संयुक्त व्यक्ति मानसिक रोगी होता है? |
Creater by: dalchandra
Whatsapp group: join now
हेलो दोस्तों आज मैं आपको तनाव स्ट्रेस से छुटकारा पाने के अचूक तरीके के बारे में बताऊंगा जो आपके तनाव को कम करने में मदद करेगा जैसे कि आप सभी जानते हैं कि इस दौड़ भरी जिंदगी में बहुत ही लोग तनाव युक्त हो रहे हैं जैसे की मानसिक तनाव अधिक हो रहा है स्वास्थ ठीक ना रहना या तो मानसिक तनाव पर ही निर्भर करता है। जब से तनाव का मुख्य कारण खान-पान और आपकी काम की चिंता हैं,जिसके कारण आप लोगों को तनाव आना प्रारंभ हो जाता है। आज में आपको तनाव से छुटकारा पाने के लिए कुछ प्राकृतिक तरीके के बारे में बताने जा रहा हूं
1 योग और ध्यान
आज की दौड़ भाग भरी जिंदगी में हम अपने शरीर को इतना तनाव से ग्रस्त कर रहे हैं,कि मानसिक स्वास्थ्य तक ठीक नहीं रहता हैं,इसलिए यदि आप अपना तनाव कम करना चाहते हैं, तो दिन में काम से कम 15 से 20 मिनट योग और ध्यान सुबह जरूर करना प्रारंभ कर दें। इससे आपका तनाव भी काम होगा और आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
2 संतुलित आहार
यदि आप चाहते हैं कि मैं तनाव से मुक्त रहूं तो अपने खाने में संतुलित आहार लेना जरूर शामिल करें जैसे हरी सब्जियां और फल और पत्तेदार सब्जियां जो प्रोटीन युक्त एवं जिसमें भरपूर मात्रा में विटामिन,कैल्शियम हो। संतुलित आहार से आपका शारीरिक स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा और आप तनाव से भी छुटकारा मिल जायेगा।
3 पर्याप्त नींद
![]() |
| हमारे शरीर के लिए नींद बहुत जरूरी है |
पर्याप्त नींद लेना तनाव को काम करता है इसलिए हमारे शरीर को पर्याप्त नींद देना जरूरी है। हमारे शरीर और मानसिक तनाव को कम करने के लिए हमें दिन में 7 से 8 घंटे की नींद जरूर लेनी चाहिए। इससे आपका मानसिक स्वास्थ्य ठीक रहेगा और आप तनाव मुक्त रहेंगे।
4 व्यायाम ( एक्सरसाइज)
व्यायाम गतिविधि है जो ना हमारे शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि हमारे तनाव को भी काम करता है व्यायाम करने से हमारे शरीर के एंडॉर्फ़िन स्तर को बढ़ाता है जो मानसिक के तनाव को काम करता है। डॉक्टर भी कहते हैं कि व्यायाम हमारे शरीर के लिए और हमारे मानसिक दोनों के लिए बहुत ही अच्छा है। इसलिए हमें रोजाना व्यायाम करना जरूरी है।
इसे भी पढ़ें
नशा छोड़ने का घरेलू नुस्खा आसान और असरदार 100% काम करता है?
5 अरोमा थेरेपी
अरोमा थेरेपी एक वैकल्पिक चिकित्सा पद्धति है, जिसमें पौधों से प्राप्त सुगंधित आवश्यक तेलों का उपयोग किया जाता है। इन तेलों की खुशबू को श्वास नली के माध्यम से ग्रहण किया जाता है, जिससे यह सुगंध मस्तिष्क तक पहुंचती है। यह प्रक्रिया मानसिक तनाव और स्ट्रेस को कम करने में मदद करती है, जिससे मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बना रहता है।
- अरोमाथेरेपी का उपयोग
सांस लेना :- आवश्यक तेलों को सुघने से मस्तिष्क के जो भावनात्मक केंद्र, अमिगडाला को उत्तेजित किया जाता है। जिसके कारण आप आपका मन शांत और तनाव मुक्त हो जाता है।
निष्कर्ष:
तनाव से छुटकारा पाने के लिए दवाइयों पर निर्भर रहना जरूरी नहीं है। योग, ध्यान, संतुलित आहार, भरपूर नींद और प्रकृति के साथ समय बिताना जैसे प्राकृतिक उपाय न सिर्फ तनाव को कम करते हैं, बल्कि मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाते हैं। अगर आप इन तरीकों को नियमित रूप से अपनाते हैं, तो आप तनावमुक्त और खुशहाल जीवन की ओर कदम बढ़ा सकते हैं।


