एमपी में भीषण गर्मी का कहर, सीधी में तापमान 44 डिग्री पार – 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट

एमपी में भीषण गर्मी का कहर, सीधी में तापमान 44 डिग्री पार – 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट


Heatwave Alert in MP : मध्य प्रदेश में गर्मी कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के अधिकतर जिलों का तापमान 40 के पार पहुंच चुका है। वहीं, सूबे के सीधी जिले की बात करें तो यहां तापमान सबसे अधिक 44 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज सोमवार को भी गर्मी के सख्त तेवर देखने को मिलेंगे। विभाग ने प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

मध्य प्रदेश में इन दिनों भीषण गर्मी का दौर जारी है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंच चुका है, जिससे लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा है। खासकर पूर्वी एमपी के जिलों में हालात और भी गंभीर बने हु  हैं।



सीधी बना सबसे गर्म शहर


रविवार को सीधी में तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा था। इसके अलावा टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री, शिवपुरी में 43 डिग्री और नौगांव व रीवा में 42.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। मंडला और सतना भी 42 डिग्री पार पहुंच चुके हैं।


राजधानी समेत बड़े शहर भी चपेट में


गर्मी की मार से राजधानी भोपाल भी नहीं बच पाई है, जहां का तापमान 40.6 डिग्री रहा। जबलपुर में 40.4, ग्वालियर में 41.2, इंदौर में 39.4 और उज्जैन में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान लगातार बढ़ने से दिन के साथ-साथ रातें भी गर्म हो गई हैं, जिससे लोगों को राहत नहीं मिल रही।


मौसम विभाग का अलर्ट – लू से रहें सावधान


मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि आने वाले कुछ दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। प्रदेश के 10 से ज्यादा जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है। राजस्थान से सटी सीमाओं से गर्म हवाएं प्रदेश में प्रवेश कर रही हैं, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है।


इन जिलों में बढ़ी गर्मी की मार


मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश के सभी जिलों में आसमान साफ रहेगा। जिससे पूरे प्रदेश में गर्मी का असर बढ़ेगा। राजस्थान से जुड़े जिलों में गर्म हवाएं भी चल सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर-चंबल के साथ मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से के शहरों में भी गर्मी बढ़ गई। प्रदेश के 40 शहरों में पारा 40 डिग्री या इससे अधिक दर्ज किया गया है। रात भी गर्म हो रही है।



Kitana temperature hoga


मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से सीधी, सागर, सिंगरौली, रीवा जैसे शहरों में भी गर्मी के तीखे तेवर देखने को मिला। रविवार को सीधी शहर में पारा 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। टीकमगढ़ में 43.4 डिग्री, खजुराहो में 43.2 डिग्री दर्ज किया गया। शिवपुरी में 43 डिग्री, नौगांव-रीवा में 42.5 डिग्री, मंडला में 42.3 डिग्री और सतना में पारा 42 डिग्री दर्ज किया गया।


वहीं राजधानी भोपाल में 40.6 डिग्री, जबलपुर में 40.4 डिग्री, ग्वालियर में 41.2 डिग्री, इंदौर में 39.4 डिग्री और उज्जैन में 39.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में अगले कुछ दिन तक पारे में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। इस दौरान लू का अलर्ट भी जारी किया गया है।