Summer Diet: गर्मियों में रहना चाहते हैं सेहतमंद, तो डिनर में शामिल करें ये 5 फूड आइटम्स
गर्मियों में अक्सर खानपान में लापरवाही हमारी सेहत पर भारी पड़ जाती है। ऐसे में इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए यह जरूरी है कि आप अपनी डाइट में उचित बदलाव करें। गर्मियों में आप अपने डिनर में इन फूड आइटम्स को शामिल कर सकते हैं।
Edited By: dalchandra Ahirwar
दिल्ली, लाइफस्टाइल Summer Diet: बीते कुछ समय से देशभर में गर्मी का सितम जारी है। दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में इस मौसम में सेहतमंद रहने के लिए खानपान से लेकर पहनावे तक, सभी में जरूरी बदलाव करना बेहद जरूरी है। गर्मी के मौसम में अक्सर खानपान का विषेश ध्यान रखना पड़ता है। खासतौर पर रात के समय हल्का और सेहतमंद खाना इस मौसम में आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।
विशेषज्ञों की मानें तो गर्मियों में रात के भोजन का खास ध्यान रखना चाहिए। रात के समय ऐसा भोजन करना चाहिए, जो आसानी से पच जाए। तो आइए जानते हैं रात के भोजन में किन चीजों को शामिल करना फायदेमंद रहेगा-
दही
पोषक तत्वों से भरपूर दही में कैल्शियम की भारी मात्रा पाई जाती है। ऐसे में रात के समय दही खाने से पेट दुरुस्त रहता है और पेट से जुड़ी किसी भी तरह की कोई समस्या भी नहीं होती है। साथ ही इसे खाने से शरीर को ठंडक भी मिलती है।
लौकी
लौकी में कई गुण पाए जाते हैं, तो गर्मी से राहत दिलाने में फायदेमंद हैं। इसमें भारी मात्रा में पानी पाया जाता है, जो शरीर को हाइड्रेट बनाए रखने में मदद करता है। अगर आपको गर्मियों में अक्सर भोजन पचाने में दिक्कत होती है, तो डिनर में लौकी खा सकते हैं।
आम का पना-
आम में विटामिन ए, सी और ई पाया जाता है जो कि सेहत के लिए काफी लाभकारी है. कच्चे आम को उबालकर उसमें काला नमक, पुदीना, भुना हुआ जीरा मिला कर उसका पना तैयार करें और इसका सेवन करें. गर्मियों में ये बहुत ही फायदेमंद है, इससे शरीर में पानी की कमी से बचा जा सकता है.
तरबूज़
तरबूज़ ग्रीष्म ऋतु का फल है। यह बाहर से हरे रंग के होते हैं, परन्तु अंदर से लाल और पानी से भरपूर व मीठे होते हैं। इनकी फ़सल आमतौर पर गर्मी में तैयार होती है। पारमरिक रूप से इन्हें गर्मी में खाना अच्छा माना जाता है क्योंकि यह शरीर में पानी की कमी को पूरा करते हैं।
नारियल पानी
नारियल पानी को गर्मियों का सबसे हेल्दी ड्रिंक माना जाता है. · नारियल पानी · नारियल पानी में एंटीऑक्सीडेंट्स, अमीनो- एसिड, एंजाइम्स, विटामिन सी जैसे तमाम गुण पाए जाते हैं. · पोषक तत्व · नारियल पानी को वजन कम करने के लिए भी ...
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
Take care 🙂 your health is your wealth ✨️ 💛
