छतरपुर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 7 दिन में चरित्र और जीवनशैली सुधारने का फ्री कैंप, जानिए कैसे करें आवेदन

 

छतरपुर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 7 दिन में चरित्र और जीवनशैली सुधारने का फ्री कैंप, जानिए कैसे करें आवेदन



Publisher by: dalchandra ahirwar 
News provider: chhatarpur

छतरपुर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका: 7 दिन में चरित्र और जीवनशैली सुधारने का फ्री कैंप, जानिए कैसे करें आवेदन
छतरपुर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका


छतरपुर के महाराजपुर में आर्य समाज द्वारा 8 से 14 मई तक युवाओं के लिए 7 दिवसीय निःशुल्क शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें 14 से 35 वर्ष के युवा भाग ले सकते हैं. शिविर में चरित्र निर्माण, व्यायाम, यज्ञ और मानसिक विकास का प्रशिक्षण दिया जाएगा. आवेदन शुल्क 100-200 रुपए रखा गया है.

छतरपुर: छतरपुर जिले के महाराजपुर में आर्य समाज द्वारा 8 मई से 14 मई तक युवाओं के लिए 7 दिवसीय विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर का उद्देश्य उन युवाओं को सही दिशा देना है, जो चारित्रिक रूप से भटकते नजर आ रहे हैं. आर्य समाज इस शिविर के माध्यम से युवाओं की दिनचर्या में सुधार और मानसिक विकास की दिशा में काम करेगा. इस दौरान युवाओं को निःशुल्क रहने और खाने की सुविधाएं भी दी जाएंगी.

आर्य समाज प्रधान उमेश कुमार आर्य ने बताया कि पिछले चार वर्षों से यह प्रशिक्षण शिविर लगातार आयोजित किया जा रहा है. इस शिविर में न सिर्फ छतरपुर जिले के युवा बल्कि उत्तर प्रदेश के महोबा और झांसी जैसे जिलों से भी युवा भाग लेते हैं. शिविर में भाग लेने के लिए युवाओं की उम्र सीमा तय की गई है. 14 साल से लेकर 35 साल तक के युवा इसमें शामिल हो सकते हैं.


से करें आवेदन 


शिविर में भाग लेने के इच्छुक युवा आर्य समाज मंदिर, महाराजपुर पहुंचकर आवेदन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं और वहीं जमा कर सकते हैं. बाहर से आने वाले युवा वॉट्सएप नंबर पर अपना आधार कार्ड और अन्य जानकारी भेजकर भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन के लिए पेरेंट्स की अनुमति अनिवार्य है. 4 मई तक फॉर्म भरने वाले युवाओं के लिए शुल्क 100 रुपए रखा गया है, जबकि 4 मई के बाद आवेदन करने पर शुल्क 200 रुपए होगा.


  • इन लोगों को मिलेगा प्रवेश


इस शिविर में मुख्यतः सनातन धर्म के युवाओं को शामिल किया जाएगा. जैन, सिख और ईसाई धर्म के युवाओं को भी अनुमति दी जाती है. मुस्लिम धर्म के युवाओं को सीधे प्रवेश नहीं दिया जाएगा, लेकिन यदि वे शिविर में शामिल होने की इच्छा रखते हैं तो उनकी काउंसलिंग के बाद प्रवेश पर विचार किया जाएगा. शिविर में 100 से 150 युवाओं को ही शामिल किया जाएगा ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता बनी रहे.


  • शिविर में दी जाएंगी ये सुविधाएं


उमेश कुमार ने बताया कि इस शिविर के दौरान युवाओं को शारीरिक व्यायाम, मंत्रोच्चारण, यज्ञ करने का अभ्यास और युद्धाभ्यास जैसे प्रशिक्षण दिए जाएंगे. सुबह के नाश्ते में फल, दोपहर में जलपान के रूप में तरबूज और खरबूज तथा रात में सोते समय गर्म दूध उपलब्ध कराया जाएगा. सभी सुविधाएं निःशुल्क रहेंगी, केवल आवेदन शुल्क लिया जाएगा.


 यह भी पढ़ें 

"MP में प्रेम में पागल टीचर का हैरान कर देने वाला कदम!

यहां छतरपुर के युवाओं के लिए एक शानदार मौका है! आर्य समाज महाराजपुर द्वारा 8 से 14 मई तक एक 7 दिन का फ्री शिविर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 14 से 35 साल के युवा भाग ले सकते हैं। इस शिविर का मकसद युवाओं के चरित्र, जीवनशैली और मानसिक विकास को सुधारना है।


क्या मिलेगा शिविर में?

शिविर में युवाओं को योग, व्यायाम, यज्ञ, मंत्रोच्चारण और आत्म-विकास से जुड़ी गतिविधियों का प्रशिक्षण मिलेगा। रहने और खाने की सारी सुविधाएं पूरी तरह फ्री होंगी। सुबह नाश्ते में फल, दिन में तरबूज-खरबूज और रात को गर्म दूध दिया जाएगा।

Whatsapp group: join now