Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, तेज आंधी- बारिश और ओले का होगा ट्रिपल अटैक

 Bihar Weather Today: बिहार के 4 जिलों के लिए चेतावनी, तेज आंधी- बारिश और ओले का होगा ट्रिपल अटैक




Edit by: dalchandra ahirwar


बिहार में मौसम बिगड़ने वाला है जिसके कारण अगले 24 घंटों में पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज-तड़क की संभावना है। चार जिलों में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के उत्तर-मध्य उत्तर-पूर्व और दक्षिण-पूर्व भागों में तेज हवा के साथ बिजली चमकने की संभावना है।

 संवाददाता, पटना। Bihar Weather: 

दक्षिण पश्चिम और उससे सटे दक्षिण पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर एक निम्न दबाव का क्षेत्र उत्तर पश्चिम की ओर बढ़ गया है। उत्तर पूर्व झारखंड और इसके आसपास इलाकों के ऊपर हवा का चक्रवाती परिसंचरण व पूर्वी बिहार से उत्तरी तेलंगाना तक द्रोणिका के रूप में स्थित है।
इन सभी मौसमी प्रभावों के कारण प्रदेश के मौसम में बदलाव आया है। अगले 24 घंटों के दौरान पटना व आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ गरज-तड़क की संभावना है।

4 जिलों में मूसलाधार बारिश और ओले गिरने का अलर्ट

प्रदेश के चार जिलों के किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ ओला गिरने व झोंके के साथ हवा चलने को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है।
अगले चार दिनों तक मौसम का यही हाल रहने के आसार है। मंगलवार को पटना सहित आसपास इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ नमी में वृद्धि होने के कारण लोग उमस से परेशान रहे।
इधर, राजधानी पटना और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है। कुछ स्थानों पर मेघ गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।
किशनगंज, अररिया, पूर्णिया एवं सुपौल जिले के एक या दो स्थानों पर गरज- तड़क के साथ 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवा चलेगी।
इसे लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 48 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है।



इन जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी देखी गई
मंगलवार को पटना सहित डेहरी, वाल्मीकि नगर, मोतिहारी को छोड़ कर शेष जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। पटना का अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री जबकि 39.8 डिग्री के साथ औरंगाबाद में प्रदेश का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।