पं. धीरेंद्र शास्त्री का हिंदू ग्राम कैसा होगाः
हर फ्लोर पर 333 फ्लैट, रजिस्ट्री नहीं, सिर्फ एग्रीमेंट; पहली बुकिंग अमेरिका से हुई
Edit by : dalchandra ahirwar
मध्यप्रदेश में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री के ड्रीम प्रोजेक्ट 'हिंदू ग्राम' का कंस्ट्रक्शन शुरू हो गया है। फ्लैट की पहली बुकिंग अमेरिका से की गई है। अब तक 15 फ्लैट बुक हो चुके हैं। सभी बुकिंग करने वाले बाहरी हैं। इनमें दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों के लोगों की संख्या ज्यादा है।
इस मेगा प्रोजेक्ट की लागत 480 करोड़ रुपए है। पहले चरण में दो साल में 72 फ्लैट बनाए जाएंगे। कुल एक हजार फ्लैट बनाए जाने हैं। 5-6 साल में प्रोजेक्ट तैयार हो जाएगा। प्रोजेक्ट के लंबा चलने के कारण कीमत भी बढ़ सकती है।
सबसे बड़ा सवाल ये है कि जब बागेश्वर धाम के गढ़ा गांव में पहले से ही 100% हिंदू आबादी है तो वहां अलग से हिंदू ग्राम बनाने की आवश्यकता क्यों पड़ी?

हिंदू ग्राम में बन रहे फ्लैट किसे और कैसे मिलेंगे?
70 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 6 एकड़ जमीन खरीदी
बागेश्वर धाम में बालाजी मंदिर से करीब 1 किमी दूर गढ़ा गांव में ही हिंदू ग्राम का निर्माण चल रहा है। पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने गढ़ा गांव के किसानों से करीब 70 लाख रुपए प्रति एकड़ के हिसाब से 6 एकड़ जमीन खरीदकर बागेश्वर धाम जन सेवा समिति के नाम की है। इस जमीन पर जेसीबी मशीन से ब्लॉक्स की खुदाई का काम शुरू हो गया है।
यहां ईंट बनाने का काम चल रहा है। गिट्टी, सीमेंट, रेत और लोहे की छड़ें भी रख दी गई हैं। जमीन के शुरुआती हिस्से में एक बड़ा बैनर लगा है। जिस पर लिखा है- प्रस्तावित हिंदू ग्राम स्थल। बैनर में तीन मंजिला मल्टीस्टोरी बिल्डिंग की झलक भी दिखाई गई है। बताया जा रहा है कि हिंदू ग्राम में मकान भी इसी डिजाइन के बनाए जाएंगे। साथ ही हिंदू ग्राम की परिकल्पना का पूरा मैप भी दिखाया गया है।
हिंदू ग्राम के प्रोजेक्ट के पहले फेस में 5 ब्लॉक बनाए जा रहे हैं। हर ब्लॉक में 4 मल्टीस्टोरी बिल्डिंग होंगी। हर बिल्डिंग के पहले फ्लोर में 8 फ्लैट होंगे। जब 1000 फ्लैट वाला पूरा प्रोजेक्ट बनकर तैयार हो
जाएगा तो हर फ्लोर पर 333 फ्लैट तैयार होंगे।
तीन मंजिला बिल्डिंग में होंगे 24 फ्लैट
कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि एक ब्लॉक की खुदाई का काम पूरा हो गया है। दूसरे ब्लॉक की खुदाई का काम जारी है। एक बिल्डिंग की जमीन का एरिया 4524 स्क्वायर फीट का है। इसमें तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होगा। हर मंजिल में 8 वन बीएचके फ्लैट होंगे। इस तरह एक बिल्डिंग में 24 फ्लैट होंगे।
कंस्ट्रक्शन का काम कर रहे मजदूरों ने बताया कि एक ब्लॉक की खुदाई का काम पूरा हो गया है। दूसरे ब्लॉक की खुदाई का काम जारी है। एक बिल्डिंग की जमीन का एरिया 4524 स्क्वायर फीट का है। इसमें तीन मंजिला बिल्डिंग का निर्माण होगा। हर मंजिल में 8 वन बीएचके फ्लैट होंगे। इस तरह एक बिल्डिंग में 24 फ्लैट होंगे।
ठेकेदार अनुपम सोनी ने कहा- हमारा प्रयास है कि शुरुआती तीन महीने में यानी बारिश से पहले 3 बिल्डिंग बनकर तैयार हो जाएं। एक फ्लैट की कीमत 17 लाख रुपए होगी। इसको लेकर पूरा प्लान और नियम पुस्तिका तैयार की गई है, जो समिति के पास है।
इसी बीच प्रस्तावित हिंदू ग्राम स्थल पर कुछ श्रद्धालु भी पहुंचे। ये श्रद्धालु हिंदू ग्राम का निर्माण कार्य देखने के साथ इससे जुड़ी जानकारी लेने के लिए यहां पहुंचे थे। वाराणसी से अपने परिवार के साथ आई सीमा देवी ने कहा- हम बागेश्वर महाराज के दर्शन के लिए यहां आए थे। इसी बीच हमें हिंदू ग्राम निर्माण की जानकारी लगी तो हम इसे देखने आ गए हैं। हमें पसंद आएगा और हमारा सामर्थ्य रहा तो हम यहां एक घर लेगे !

