"पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का आक्रोश: 'हर भारतीय का खून खौल रहा', आतंक के खिलाफ एकजुट देश | Mann Ki Baat 121"

 "पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का आक्रोश: 'हर भारतीय का खून खौल रहा', आतंक के खिलाफ एकजुट देश | Mann Ki Baat 121"



पब्लिशर: dalchandra 
"पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का आक्रोश: 'हर भारतीय का खून खौल रहा', आतंक के खिलाफ एकजुट देश | Mann Ki Baat 121"



Pahalgam Attack: मन की बात को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हम लोगों में जो आक्रोश है, वह आक्रोश पूरी दुनिया में है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई। अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर दुखी है, हर भारतीय का खून खौल रहा है। इस दुख में पूरी दुनिया भारत के साथ है।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 121वें एपिसोड में देश को संबोधित किया। इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश दुखी है। आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर हर भारतीय का खून खौल रहा है। ये हमला आतंकियों की कायरता को दिखाता है। कश्मीर में शांति लौट रही थी। निर्माण कार्यों में गति आई थी।

पीएम बोले- हम लोगों में जो आक्रोश, वो पूरी दुनिया में है



पीएम मोदी ने आगे कहा, "हम लोगों में जो आक्रोश है, वह आक्रोश पूरी दुनिया में है. इस आतंकी हमले के बाद लगातार दुनिया-भर से संवेदनाएं आ रही हैं. मुझे भी वैश्विक नेताओं ने फोन किए हैं, पत्र लिखे हैं, संदेश भेजे हैं. इस जघन्य तरीके से किए गए आतंकी हमले की सब ने कठोर निंदा की है. सभी लोगों ने मृतकों के परिवारजनों के प्रति संवेदनाएं प्रकट की हैं.

पीएम मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। वहां के लोगों की कमाई बढ़ रही थी। लेकिन आतंकियों को ये रास नहीं आया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता हमारी लड़ाई का आधार भी है।
पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ

आतंकी हमले के बारे में बात करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा

कि आज दुनिया देख रही है कि आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। भारत के लोगों में जो आक्रोश है, वह पूरी दुनिया में है। मुझे ग्लोबल लीडर्स ने फोन किए, संदेश भेजे। इस जघन्य आतंकी हमले की सबने कठोर निंदा की है। मृतकों के परिवार के प्रति संवेदनाएं प्रकट की। पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ खड़ा है। पीड़ित परिवारों को भरोसा देता हूं कि उन्हें न्याय मिलेगा। साजिश रचने वालों को कठोर सजा मिलेगी।

"पहलगाम हमले पर पीएम मोदी का आक्रोश: 'हर भारतीय का खून खौल रहा', आतंक के खिलाफ एकजुट देश | Mann Ki Baat 121"



Prime Minister Narendra Modi On Pahalgam Terror Attack In Mann Ki बात

हर भारतीय का खून खौल रहा, आतंक के खिलाफ पूरा देश एक... पहलगाम हमले पर 'मन की बात' में बोले पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर पहलगाम हमले को अंजाम देने वाले आतंकियों को कड़ी सजा देने की बात दोहराई। अपने मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा कि पूरा देश आतंकी हमले की तस्वीरें देखकर दुखी है, हर भारतीय का खून खौल रहा है। इस दुख में पूरी दुनिया भारत के साथ है।



पीएम मोदी ने आगे कहा कि जम्मू-कश्मीर में पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी। वहां के लोगों की कमाई बढ़ रही थी। लेकिन आतंकियों को ये रास नहीं आया। आतंकवाद के खिलाफ इस युद्ध में 140 करोड़ भारतीयों की एकजुटता सबसे बड़ी ताकत है। यही एकता हमारी लड़ाई का आधार भी है।
पूरा विश्व इस लड़ाई में हमारे साथ खड़े हैं।



PM Modi on pahalgam attack
पीएम मोदी ने आतंकियों के खिलाफ एक्शन का भरोसा दिलाया।

संकल्पों को मजबूत करने का समय
इस हमले के बाद पूरे देश के नागरिक, चाहे वह किसी भी राज्य के हों या किसी भी भाषा को बोलते हों। सब पीड़ितों के दर्द को महसूस कर रहे हैं। आतंक के आका चाहते हैं कि कश्मीर एक बार फिर से तबाह हो जाए। इसलिए उन्होंने इतनी बड़ी साजिश को अंजाम दिया। देश के सामने आई इस चुनौती का सामना करने के लिए हमें अपने संकल्पों को मजबूत करना है। पीड़ित परिवारों को न्याय का भरोसा दिलाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पीड़िता परिवारों को भरोला दिलाता हूं कि उन्हें न्याय जरूर मिलेगा। हमले की साजिश रचने वालों को कठोर से कठोर जवाब दिया जाएगा।


कैसे मदद कर सकता है सचेत ऐप

इसके साथ ही पीएम मोदी ने मन की बात में 'सचेत' ऐप का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह ऐप आपको प्राकृतिक आपदा में फंसने से बचाने में मदद कर सकता है। इस ऐप को भारत के राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है। 'सचेत' ऐप का उद्देश्य आपको हर संभव तरीके से सूचित और सुरक्षित रखना है। इस ऐप के जरिए आप मौसम विभाग से अपडेट प्राप्त कर सकते हैं। यह ऐप कई क्षेत्रीय भाषाओं में भी जानकारी प्रदान करता है।